Back

पालकोट में बीडीओ द्वारा कोविड वैक्सीनेशन अभियान की समीक्षा,शत प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य

Brief By Newsbrief / 4:55 PM on 08 Dec 2021


पालकोट सामुदायिक स्वास्थ्य केंन्द्र में मंगलवार को पालकोट प्रखंड में कोविड (19) वैक्सीनेशन अभियान में और तेजी लाने को लेकर बीडीओ विजय नाथ मिश्रा ने प्रखंड के सभी 120 स्वास्थ्य सहियाओं के साथ समीक्षा बैठक किया।इस अवसर पर बीडीओ विजय नाथ मिश्रा ने पालकोट प्रखंड में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस कोविड (19) टीकाकरण अभियान को लेकर प्रखंड के सभी 14 हों पंचायतों में चलाये गये कोविड (19) टीकाकरण अभियान का पंचायतवार समीक्षा किया।और अब प्रखंड में शत प्रतिशत लोगों को टीकाकरण कराने को लेकर मौजूद सभी स्वास्थ्य सहियाओं को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिया। बीडीओ विजय नाथ मिश्रा ने टीकाकरण अभियान को सफल बनाने में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतने की हिदायत देते हुये निर्देश दियाकी पालकोट में कोविड (19) टीकाकरण अभियान में और तेजी लाने की जरुरत है।और प्रखंड के सभी 18 वर्ष आयु से उपर वाले शत प्रतिशत लोगों का टीकाकरण कराना है।तभी लोग संक्रमण से सुरक्षित रह पायेंगे।और एक स्वच्छ एवं सुरक्षित समाज का निर्माण संभव हो सकेगा।बीडीओ विजय नाथ मिश्रा ने कहा कि कोविड (19) टीकाकरण अभियान को सफल बनाने में सभी की जनसहभागिता सुनिश्चित होनी चाहिये।लोग अपनी जिम्मेदारी समझते हुये अपना और अपने परिवार की सुरक्षा के लिये सभी लोग कविड (19) सेंटरों तक आयें।और नियमित रुप से कोविड (19) का दोनों डोज का टीका लगवायें।तभी एक बेहतर समाज का निर्माण होगा।और लोग खुशहाली का जीवन व्यतित कर सकेंगे।लोग टीकाकरण को लेकर किसी असमाजिक तत्वों के लोगों द्वारा फैलाये जा रहे दुष्प्रचार के बहकावे में ना आयें।टीका पुरी तरह से सुरक्षित है।लोग निर्भिक होकर निशंकोच अपना अपना टीकाकरण करवायें।जिससे आप और आपका पुरा परिवार तथा समाज सुरक्षित रह सके।इसके लिये प्रखंड के विभिन्न गांव गांव में कोविड सेंटर बनाये गये हैं।लोग वहां जायें।और अपना और अपने परिवार के अन्य सदस्यों को टीका लगवायें।इस अवसर पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर नरेंन्द्र कुमार,बीपीएम रेखा कुमारी,बीटीटी रिजवान खान,अनिता बाड़ा,पद्मा कुमारी,एसटीटी आरती श्रीवास्तव,मनिता देवी,हीरावती देवी,सुषमा खलखो,वीणा देवी,प्रिसिला देवी,शांति देवी,अनिता देवी आदी सहित प्रखंड की सभी स्वास्थ्य सहिया उपस्थित थे।

Read more on Newsbrief