Brief By Newsbrief / 10:04 PM on 25 Nov 2021
माहेशपुर (पाकुड़): प्रखंड कार्यालय के सभागार भवन में गुरुवार को सीओ रितेश जयसवाल एवं बीडीओ उमेश मंडल की उपस्थिति में रूरल हेल्थ प्रैक्टिशनर ( झोलाछाप डॉक्टरों को कालाजार विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण देने का कार्य डब्ल्यूएचओ के कंसलटेंट प्रवीण कुमार तथा केयर इंडिया के डीपीओ विक्रम कुमार राणा ने किया। दोनों प्रशिक्षकों ने उपस्थित रूरल हेल्थ प्रैक्टिशनरों को कालाजार के विषय पर विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए बताया कि कालाजार के संदिग्ध मरीजों को जांच के लिए सीएचसी महेशपुर भेजने का कार्य करें। इस अवसर पर मलेरिया निरीक्षक किशोर कुमार मंडल, निगरानी निरीक्षक शंकर कुमार लाल, केटीएस राज किशोर प्रसाद सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी एवं रूरल हेल्थ प्रैक्टिशनर उपस्थित थे। इस संबंध में जानकारी देते हुए दोनों प्रशिक्षकों ने बताया कि कालाजार बीमारी के उन्मूलन को लेकर इस एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है।