Brief By Newsbrief / 4:04 PM on 07 Dec 2021
महेशपुर (पाकुड़): प्रखंड मुख्यालय के झामुमो पार्टी कार्यालय में सोमवार को जिलाध्यक्ष श्याम यादव ने झामुमों कार्यकर्ताओं के साथ बैठक किया। श्याम यादव ने बताया कि केंद्रीय कमेटी के द्वारा बीते 23 नवंबर को पंचायत से लेकर जिला स्तर तक के सभी कमेटियों को भंग कर दिया गया था। पुनः केंद्रीय कमेटी के द्वारा जिला कमेटी का पुनर्गठन कर दिया गया है। नवनिर्वाचित जिला कमेटी को पंचायत स्तर से लेकर प्रखंड स्तर तक की कमेटी के पुनर्गठन करने का जिम्मेवारी दी गई है। पंचायत स्तर एवं महेशपुर प्रखंड कमेटी के पुनर्गठन को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर चर्चा की गई। ताकि एकमत होकर सभी कमेटियों का पुनर्गठन किया जा सके, इसके लिए प्रखंड में तीन पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं जिसमें कुणाल अल्फ्रेड हेम्ब्रम, माइकल मुर्मू तथा अनारुद्दीन मियां शामिल है। इन तीनों के देखरेख में पंचायत स्तर से लेकर प्रखंड कमेटी के पुनर्गठन का कार्य संपन्न किया जाएगा। बैठक में पाकुड़ से आए मिथिलेश घोष, विधायक प्रतिनिधि अब्दुल वदूदू , इकरामूल हक, डॉक्टर नसीम अहमद, जोसेफीना हेम्ब्रम, नूरजहान बेगम, फुलमुनी मुर्मू, कलाम अंसारी, महम्मद गाजी, पिंकू शेख, संतोष हेम्ब्रम, नजरुल शेख, लाल महम्मद अंसारी समेत झामुमो के अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।