Back

पाकुड़ में बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आनें से एक व्यक्ति की मृत्यु,चालक हिरासत में

Brief By Newsbrief / 7:14 PM on 27 Nov 2021


महेशपुर (पाकुड़): रद्दीपुर ओपी के पलसा गांव में शनिवार सुबह बालू लदे ट्रैक्टर के धक्के से गांव के ही एक 38 वर्षीय व्यक्ति राहेबुद्दीन शेख की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही ओपी प्रभारी दिलीप कुमार मल्लिक गांव पहुंचकर ट्रैक्टर को जब्त करते हुए चालक को हिरासत में ले लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार पलसा गांव के राहेबुद्दीन शेख अपनी पत्नी फैंसी बीबी के साथ पैदल खेत में धान उठाने का काम करने के लिए जा रहा था। इसी दौरान महेशपुर के तरफ से रद्दीपुर ओपी के तरफ जा रहे तेज रफ्तार बालू लदे ट्रैक्टर के चालक ने राहेबुद्दीन शेख को जोरदार धक्का मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। वही फैंसी बीबी भी ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाल-बाल बच गई। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर छोड़ भाग रहा था। जिससे ग्रामीणों में करीब चार किलोमीटर तक पीछा करते हुए ट्रैक्टर चालक को खदेड़ कर पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने जख्मी व्यक्ति को इलाज के लिए रामपुरहाट अस्पताल लेकर गए जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस संबंध में ओपी प्रभारी दिलीप मलिक ने बताया कि बालू लदे ट्रैक्टर के धक्के से एक व्यक्ति की मौत रामपुरहाट अस्पताल में हुई। उस व्यक्ति की पोस्टमार्टम होने के बाद परिजनों द्वारा लिखित आवेदन देने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि फिलहाल ट्रैक्टर को जब्त करते हुए चालक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Read more on Newsbrief