Brief By Newsbrief / 11:44 PM on 12 Dec 2021
पाकुड़िया ( पाकुड़ ) :- पाकुड़िया प्रखंड क्षेत्र में इन दिनों बिजली विभाग के निर्देशानुसार ससमय बिजली बिल जमा नहीं करने वालों सहित लंबित बड़े बिजली बिल वाले बकायेदार उपभोक्ताओं के घर से तुरंत बिजली काटने का सिलसिला यहां जोर शोर से प्रारंभ हो चुका है । इसी सिलसिले में रविवार को प्रखंड के लागडुम ,बीचपहाड़ी व बसंतपुर पंचायत अंतर्गत हकीमपुर, पथरादाहा, मुर्गाडांगा, चकला, आदि गांवों में जैसे बड़े बिजली बकायेदारों का कनेक्शन काटने की कार्रवाई ऊर्जा मित्र राजेश बेसरा, संतोष कुमार दास, दुलाल शेख, उत्तम गोराई, राजेश मंडल आदि की अगुवाई में किया गया। ऊर्जा मित्रों ने बताया कि बिजली के वैसे बकायदा जिनका बिजली बिल 8 हजार रुपए से ज्यादा है वह यथाशीघ्र अपना बकाया बिजली बिल कार्यालय या संबंधित बिजलीकर्मी के पास जमा करवा दें अन्यथा हर हाल में उनके बिजली कनेक्शन को विभागीय आदेशानुसार काटने की कार्रवाई की जाएगी । इसपर किसी को भी कोई रियायत नही दी जाएगी ।