Back

मार्क्सवादी समन्वय समिति और माकपा माले ने संयुक्त रूप से धरना देकर अपनी मांगो को रखा

Brief By Newsbrief / 8:19 PM on 26 Oct 2021


 

 मार्क्सवादी समन्वय समिति(मासस) और माकपा माले के संयुक्त तत्वावधान में उपायुक्त कार्यालय के समक्ष धरना दिया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए बगोदर के विधायक विनोद कुमार सिंह ने कहा कि मजदूरों एवं रैयतों की जमीन को प्राइवेट उघोगपतियों के हाथों देना विश्वासघात हैं।उन्होंने बीएसएल को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जब सरकार ने जमीन अधिग्रहित कर नियोजन नहीं दिया तो प्राइवेट सेक्टरों में देकर और गलत होगी।नेताओं ने कहा कि जलसहिया समेत कई विभागों में कार्यरत कर्मचारियों को 7 महीनों से वेतन नहीं दिया गया।ये ओछी राजनीति हैं।राज्य सरकार भी लोगों के उम्मीदों पर खरा नहीं उतरी।राज्य में समस्याएं अंनत हैं।नेताओं ने केंद की मोदी सरकार पर सीधा हमला किया।कहा कि मोदी सरकार के तकनीकी भूल से झारखंड के 8 लाख लोग राशनकार्ड से वंचित हो गए। मोदी सरकार ने कहा था कि हम 2022 तक सबको आवास देंगे,वे आवास क्या देंगे ?जब उन्होंने कार्ड से वंचित कर दिया।वे हमारे देश को वैसे मोड़ पर ले जाना चाहते थे जहां से वापस लौटना आसान नहीं होगा। नेताओं ने वेदांता इलेक्ट्रोस्टील पर मजदूरों के शोषण करने, उसके जमीन पर उधोग लगाने के बाद की गई वादों पर खरा नहीं उतरने का आरोप लगाया।

 

Read more on Newsbrief