Back

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन निजी यात्रा पर आज बोकारो में

Brief By Newsbrief / 11:42 PM on 26 Oct 2021


आज साहेबगंज से उड़ान भरने के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन  निजी कार्यक्रम में हिस्सा लेने बोकारो पँहुचे। गौरतलब है जे एम एम पुराने कर्यकर्ता शम्भू यादव जो काफी लंबे समय तक शिबू सोरेन के सहायक की भूमिका निभाई थी उनके निधन के आयेजित श्राद्ध कार्यक्रम में भाग लेने बोकारो पँहुचे थे। हवाई अड्डे पर मीडियाकर्मियों से बात करते हुए उन्होंने बताया दो वर्ष तो  कोविड से लड़ने में गुजर गई सरकार ने अपने प्रयास से इसे काबू में रखा। वही नियोजन के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि सरकार अब नियोजन को लेकर पूरी तन्मयता से काम कर रही है। सभी विभागों में खाली पड़े पदों की सूची बनायी जा रही है जल्द ही सरकार नियुक्ति दिशा में निर्णय ले लेगी। वही यह पूछे जाने पर झारखण्ड निर्माण के 20 वर्ष बाद भी संविदा पर नियोजन देने का क्याऔचित्य  है के सवाल पर उन्होंने कहा कि पूर्वर्ती सरकारों के आदेश पर ऐसा हुआ है। बोकारो से मुख्यमंत्री वापस रांची के लिए रवाना हो गए ।

Read more on Newsbrief