Brief By Newsbrief / 8:54 PM on 24 Nov 2021
महेशपुर (पाकुड़): सीओ रितेश जायसवाल ने मंगलवार को अपने कार्यालय कक्ष में अंचल के सभी ग्राम प्रधानों के साथ बैठक की। बैठक में मुख्य रूप से आगामी 24 नवंबर से 27 नवंबर तक पंचायतों के वार्ड वार मतदाता सूची के सत्यापन के आधार पर कोविड-19 का शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन कराने के लिए सर्वे किए जाने पर चर्चा की गई। जिसमें मुख्य रुप से ग्राम प्रधानों से वैसे छूटे हुए मतदाता जिन्होंने कोविड-19 का वैक्सीन नहीं लिया है, उन्हें जागरूक करने एवं उन्हें टीकाकरण केंद्र तक लाने के लिए उनसे सहयोग करने की अपील की गई। ग्राम प्रधानों से यह भी अपील की गई कि सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत प्रधानी मौजा में अधिक से अधिक रैयतो को ऑनलाइन लगान रसीद कटवाने के लिए सहयोग करें। इस पर ग्राम प्रधानों ने प्रधानी मौजा के लिए अलग से प्रधानी लगान रसीद आवंटित करने की अपील सीओ से की लेकिन सीओ के द्वारा बताया गया कि अंचल स्तर से एवं उपायुक्त स्तर से विभाग को संबंधित प्रधानी लगान रसीद के लिए भेजी जा चुकी है, तब तक सरकार द्वारा प्रदत्त सुविधा अनुसार ऑनलाइन लगान रसीद काटने की व्यवस्था की गई है इस कार्य में आप सभी सहयोग करें। परंतु इस बात से उपस्थित ग्राम प्रधान सहमत नहीं हुए।