Back

मुंगेर में आपसी रंजिश में चली गोली में एक की मृत्यु पाँच घायल,पुलिस तहकीकात में जुटी

Brief By Newsbrief / 7:08 PM on 18 Nov 2021


मुंगेर:पुरानी रंजिश को लेकर चली गोली में एक की मौत हॉ गई जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए ।दो गंभीर रूप से घायल को पटना पीएमसीएच रेफर किया गया ।मामला बीती देर रात कासिम बाजार थाना क्षेत्र के संदलपुर मोहल्ले कीहै । पुलिस मामले की छानबिन में जुटी है । बताया जाता है की मृतक राजीव और सावन के बीच कई सालो से पुरानी रंजिश चल रहा थी मृतक का पिता उत्तम यादव जेएमपी पुलिस विभाग में झारखंड में कार्यरत है /

दरअसल मामला है की संदलपुर निवासी उत्तम यादव का पुत्र राजीव कुमार अपने रिश्तेदार राधे यादव के पुत्र के शादी में गया था । वहीं शादी के रस्म के समय राजीव कुमार और सावन यादव के बीच पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हुआ और गोलीबारी शुरू हो गयी। इस घटना में राजीव को गर्दन में गोली लगी ।साथ हीं अरविंद यादव,मुन्ना कुमार गोलू कुमार सावन और अंजुला को भी गोली लगी ।घटना की जानकरी मिलते ही कासिम बाजार थाना पुलिस मोके पे पहुंची जिसके बाद सभी घायलों को सदर अस्पताल में भरती कराया जंहा राजीव की मौत हो गयी वही सावन कुमार और अंजलि देवी को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया। अरविंद कुमार गोलू कुमार और मुन्ना कुमार का इलाज सदर अस्तपताल मुंगेर में चल रहा है। इस घटना को लेकर मृतक के परिजन मिडिया के सामने कुछ भी बोलने से परहेज कर रहे है।बताया जाता है की राजीव और सावन के बीच पुरानी रंजिश चल रही थी  और एक साल पुरानी  रंजिश के कारण दोनों के बीच मारपीट और गोलीबारी हुई थी ।इस घटना में मृतक की दादी की गोली लगने से मौत हो गयी थी। 

सदर अस्पताल के डॉ  आशीष कुमार बताते हैं बीती देर छह लोग गोली लगे हुए अस्तपताल आये हुए थे जिसमे एक की मौत हो गयी वहीं दो लोगो को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया जबकि अन्य का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।

Read more on Newsbrief