Brief By Aajtak.in / 3:20 AM on 17 Jun 2021
लोक जनशक्ति पार्टी में चल रहे सियासी घमासान के बीच चिराग पासवान ने अपने चाचा पशुपति पारस के खिलाफ हुंकार भरी है. चिराग पासवान ने कहा कि मैं रामविलास पासवान का बेटा हूं, मैं शेर का बेटा हूं. ना मैं पहले डरा हूं और ना ही आगे डरूंगा. बिहार की जनता हमारे साथ है।