Back

लोहरदगा में एक स्कूटी और ट्रक में भिड़ंत:स्कूटी सवार तीन व्यक्तियो की मृत्यु

Brief By Newsbrief / 4:46 PM on 27 Oct 2021


लोहरदगा में सेन्हा कंडरा गीतांजली लाइन होटल के समीप बॉक्साइड ट्रक एवं स्कूटी के टक्कर में एक युवक दो बच्ची की मौत घटने स्थल पर हो गई।  सेन्हा थाना अंतर्गत कंडरा गीतांजलि लाइन होटल के समीप देर शाम सड़क दुर्घटना में एक युवक सहित तीन की मौत घटने स्थल पर हो गई।ऊजानकारी के अनुसार बता दें कि स्कूटी जे एच 01 डी एक्स 0215 पर सवार हो एक युवक दो बालिका घाघरा से बुटी डूमर टोली आ रहा था कि कंडरा गीतांजली लाइन होटल के समीप विपरीत दिशा से आ रही बॉक्साइड ट्रक जे एच 07 एच 1725 के जोरदार टक्कर से स्कूटी सवार तीनो का घटने स्थल पर मौत हो गया। घटने की सूचना पर सेन्हा थाना प्रभारी सूरज प्रसाद ए एस आई रमेश कुमार तिवारी गोवर्धन तुरी जमशेद खान शस्त्र बल के साथ घटने स्थल पहुंच शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लोहरदगा भेजा गया। वहीं प्रशासन ने दोने क्षतिग्रस्त वाहन को जब्त कर लिया बताया जाता है कि मृतक की पहचान बुटी डूमर टोली निवासी स्वर्गीय बुटनु उराँव के पुत्र उत्तरांचल उराँव घाघरा निवासी जमुना उराँव की पुत्री बेबी कुमारी के रूप में किया गया जबकि एक लड़की की पहचान समाचार भेजे जाने तक नही हुआ है। इस घटने की सूचना पर जीप सदस्य रामलखन प्रसाद अपने सहयोगी के साथ घटने स्थल पहुंच घटने के जायजा लिया।

Read more on Newsbrief