Brief By Newsbrief / 9:59 PM on 06 Dec 2021
लोहरदगा-एसपी प्रियंका मीणा को मिली गुप्त सूचना के आधार पर सदर पुलिस ने रोशन साहू के गुमटी में छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने लगभग 3 किलोग्राम गांजा जब्त किया है।* इस धंधे में शामिल युवक रोशन साहू को गिरफ्तार किया है। पुलिस गिरफ्तार युवक से पूछताछ कर रही है और गांजा तस्करी का नेटवर्क खंगाल रही है।पुलिस अधीक्षक लोहरदगा प्रियंका मीणा ने बताया कि एक गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने लोहरदगा थाना क्षेत्र के बीआईडी वनवासी कल्याण केंद्र के बगल गुमटी में छापेमारी कर लगभग 3 किलोग्राम का गांजा,छोटा-छोटा प्लास्टिक में गांजा भरा हुआ पाउच 19 पीस, गांजा भर कर पीने वाला कागज करीब 50 पीस, जब्त किया है। और वहां से रोशन साहू पिता रामचंद्र साहू थाना +जिला लोहरदगा को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। छापामारी टीम में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह,थाना प्रभारी , लोहरदगा मंटू कुमार, तथा सशस्त्र बल शामिल थे। इस संबंध में थाना प्रभारी मंटू कुमार द्वारा बताया गया कि गांजा के कागजात की मांग करने पर रोशन कुमार द्वारा कोई भी कागज प्रस्तुत नहीं किया गया।
आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।