Brief By Newsbrief / 11:20 PM on 20 Dec 2021
कोल्हान में लगातार ठंड बढ़ती जा रही है। पश्चिमी सिंहभूम जिले के गुवा का तापमान सोमवार को 4 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। पिछले वर्ष 2018 में गुवा का तापमान गिरकर 2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। मौसम विभाग के अनुसार इस वर्ष एक सप्ताह के अंदर गुवा का तापमान दो डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। गोवा में ठंड बढ़ने के साथ लोग सुबह 9 बजे के बाद ही अपने घरों से बाहर निकल रहे हैं। और शाम 5 बजते ही अपने घरों के अंदर चले जा रहे हैं। परंतु क्षेत्र में बढ़ते हुए ठंड को देखते हुए सबसे ज्यादा परेशानी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चे को हो रही है। इस ठंड में ठिठुरते हुए सुबह 6 बजे स्कूल जाते हुए देखे जा सकते हैं। बच्चों के अभिभावकों ने स्कूल प्रबंधन से मांग की है कि स्कूलों का टाइम टेबल को चेंज किया जाए ताकि बच्चे ठंड में ठिठुरते हुए स्कूल ना जाना पड़े। साथ ही प्रशासन के द्वारा जगह-जगह अलाव की व्यवस्था नहीं की गई है। सुबह 5 बजे गुवा बाजार कोहरे से ढका रहा। जिससे वाहन चालकों को गाड़ी चलाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।