Back

लेफ्टिनेंट का पार्थिव शरीर पंहुचा घर,सेना के जवानों ने नम आंखों से दी सलामी ,

Brief By Newsbrief / 5:31 PM on 01 Nov 2021


बेगूसराय (BEGUSARAI ) के शहीद लेफ्टिनेंट ऋषि कुमार का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए जीडी कॉलेज परिसर लाया गया.जी डी कॉलेज परिसर में सेना के जवानों ने सलामी दी है.इसके बाद सेना के अधिकारियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी,जिसके बाद आम लोग भी उन्हें अंतिम दर्शन कर श्रद्धांजलि दे रहे हैं.
भारत माता की जय के नारे लगाए जा रहे थे , इस मौके पर सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग मौजूद हैं,और शहीद ऋषि अमर रहे भारत माता की जय के नारे गूंज रहे हैं.गौरतलब हो की 30 अक्टूबर को लखीसराय के पिपरिया के मूल निवासी ऋषि रंजन J&K में शहीद हो गए थे.

Read more on Newsbrief