Brief By Newsbrief / 7:35 PM on 29 Nov 2021
झारखंड में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत चल रही योजनाओं का हर हाल में लाभुकों को मिले इसके लिए झारखंड राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष हिमांशु शेखर चौधरी जिला वार समीक्षा कर रहे हैं।देवघर परिसदन में आयोग से संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए।आयोग के अध्यक्ष ने बताया कि लाभुकों को अपने अधिकार की जानकारी हो इसके लिए गांव से लेकर शहर तक विभिन्न माध्यमों से प्रचार प्रसार कराया जाएगा।उन्होंने कहा कि योजनाओं के तहत मिल रही लाभ में अगर किसी तरह की शिकायत है तो लाभुक या आम नागरिक प्रमाण के साथ आयोग के पास रखने की अपील की।इसके लिए व्हाट्सएप नंबर को भी जारी किया गया है।शिकायतकर्ता 9142622194 फिलहाल इस नंबर पर प्रमाण के साथ सीधा शिकायत दर्ज कर सकते हैं।आयोग द्वारा त्वरित जांच कराई जाएगी।आयोग के अध्यक्ष ने बताया कि जल्द ही आयोग का अपना वेबसाइट और टोल फ्री नंबर की शुरुआत हो जाएगा।अध्यक्ष ने बताया कि जिस जिस जिले में समीक्षा की जा रही है वहां वहां सभी समस्याओं का जल्द निदान कर लाभुकों को लाभ देने का निर्देश अधिकारियों को दिया गया है।उन्होंने कहा कि जल्द ही खाद्य सुरक्षा अधिनियम को पारदर्शी बनाने के लिए पंचायत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी समिति का गठन कर लिया जाएगा।परिसदन में बैठक के दौरान जिला के एडीसी,डीएसओ,सिविल सर्जन,डीपीआरओ इत्यादि अधिकारी मौजूद रहे।