Brief By Newsbrief / 9:36 PM on 27 Oct 2021
जमशेदपुर के सोनारी थाना अंतर्गत कागल नगर में अतिक्रमण हटाने गए सीओ और जुसको कंपनी के अधिकारियों को भारी विरोध का सामना करना पड़ा ।स्थानीय लोगों के साथ कांग्रेस के नेताओं ने सीओ से धक्का-मुक्की की। जोरदार विरोध करते हुए सभी ने जेसीबी और सीओ को वहां से वापस भेज दिया ।भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया । सड़क के बीचो बीच सोकर कांग्रेस कार्यकर्ता ने विरोध किया ।