Back

गुवा सेल प्रबंधन के खिलाफ अखिल झारखंड श्रमिक संघ का निर्णय,20 दिसंबर को नहीं होगा डिस्पैच

Brief By Newsbrief / 1:50 AM on 19 Dec 2021


 

गुवा थाना क्षेत्र के नुईया गांव में आजसू पार्टी के बैनर तले अखिल झारखंड श्रमिक संघ ने शनिवार को गुवा सेल प्रबंधन के खिलाफ एक जनसभा का आयोजन किया। इस दौरान जनसभा को नेतृत्व करते हुए अखिल झारखंड श्रमिक संघ के अध्यक्ष समीर शेख ने कहा कि आगामी 20 दिसंबर को गुवा बीएसएल का डिस्पैच को एक दिवसीय बंदी करने का निर्णय लिया गया है। साथ ही कहा कि अगर सेल प्रबंधन हमारी मांगों को पूरा नहीं करता है तो आगे चलकर अनिश्चितकालीन के लिए डिस्पैच को पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा। एवं इस जनसभा आयोजन के दौरान कहा गया कि यहां के ग्रामीण आदिवासियों मूल वासियों की समस्या को रखते हुए कहा गुवा बीएसएल माइंस के तहत सीएसआर के अंतर्गत सेल गुवा द्वारा डीएवी पब्लिक स्कूल गुवा में यहां के आदिवासी मूलवासी को भी सुविधाएं मिलनी चाहिए। यहां के आदिवासियों एवं मुलवासियों को भी आईपीएस एवं आईएएस बनने का अधिकार है। गुवा बीएसएल माइंस अपने प्लीज छेत्र को बढ़ाने के लिए ग्रामसभा का आयोजन कर यहां के आदिवासी एवं मूलवासियों को झूठा प्रलोभन देकर उसकी जमीन ने ले ली जाती है। और सेल प्रबंधन द्वारा किए वादे धरातल तक नहीं पहुंच पाती है। साथ ही इस जनसभा के दौरान समीर शेख ने झारखंड सरकार के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि झारखंड सरकार ने कहा था कि देश में फैली महामारी को देखते हुए बच्चों का स्कूल फीस माफ कर दिया जाएगा। परंतु झारखंड सरकार का यह वादा भी झूठा निकला। और स्कूल प्रबंधन बच्चों से जबरन फीस वसूल रहे हैं। इस दौरान इस मौके पर संघ के अध्यक्ष समीर शेख, अर्पित केरकेट्टा, राजेश मिंज, सोंगा बोदरा,मोहन बोदरा,मनोज करुवा, संजय चाम्पिया,हरदेव सिरका,लांगो चाम्पिया, महेंद्र चाम्पिया,रोया सोरेन,बाजे शोलंकी,संदीप दास,विनोद गोप,विजय दास,सुरज दास,बीरु सोनार, श्याम लागुरी सहित विभिन्न गांव के ग्रामीण महिलाएं एवं पुरुष मौजूद थे।

Read more on Newsbrief