Back

गुवा में सुरक्षित बेटी सुरक्षित कल अभियान के तहत बेटियों ने सीखा मार्शल आर्ट

Brief By Newsbrief / 5:32 AM on 26 Nov 2021


सुरक्षित बेटी सुरक्षित कल अभियान के तहत बेटियों और बेटों को प्रशिक्षित किया जा रहा है:- झारखंड प्रदेश अध्यक्ष स्मिता गिरी

हिंदुस्तानी राष्ट्रीय परिवार की राष्ट्रीय अध्यक्ष आंचल त्यागी व झारखंड प्रदेश अध्यक्ष स्मिता गिरी के निर्देशानुसार झारखंड गुवा में चार माह से सुरक्षित बेटी सुरक्षित कल अभियान के तहत बेटियों को आत्म सुरक्षा के लिए मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग दी जा रही है। इस ट्रेनिंग को सेल गुवा में मार्शल आर्ट राष्ट्रीय महिला कोच लक्ष्मी कुमारी  दे रही हैं। मार्शल आर्ट राष्ट्रीय महिला कोच लक्ष्मी कुमारी का कहना है कि उनका उद्देश्य हर हाल में देश की हर बेटी को मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग देना है ताकि बेटियां आत्म सुरक्षा की गुर सीख सकें और आत्मनिर्भर बन सकें।

झारखंड प्रदेश चेयरमैन स्मिता गिरी ने उक्त अवसर पर  मार्शल आर्ट राष्ट्रीय महिला कोच लक्ष्मी कुमारी का प्रशंशा करते हुए कही कि "सुरक्षित बेटी सुरक्षित कल" अभियान में झारखंड, गुवा से लक्ष्मी कुमारी दिन रात मेहनत कर  विभिन्न तकनीकों के द्वारा बेटियों और बेटों को प्रशिक्षित कर रही हैं।इसके अतिरिक्त हिंदुस्तानी राष्ट्रीय परिवार के द्वारा वहां पर आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को मार्शल आर्ट की ड्रेस और उनके प्रशिक्षण के लिए के द्वारा विभिन्न प्रकार के इक्विपमेंट भी मुफ्त दिए जा रहे हैं,ताकि उनके प्रशिक्षण में और सुधार हो और किसी भी प्रकार की कमी नहीं रहे। श्रीमती स्मिता ने कहा कि हिंदुस्तानी राष्ट्रीय परिवार के राष्ट्रीय अध्यक्ष इस दिशा में दिन-रात प्रयत्नशील हैं।गुवा की लक्ष्मी कुमारी द्वारा झारखंड के गुवा में प्रशिक्षण दिया जा रहा है।उसी तरह देश के हर राज्य शहर शहर गांव में ऑनलाइन -ऑफलाइन मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग,हिंदुस्तानी राष्ट्रीय परिवार के द्वारा वे प्रदान कराई जा रही है।ताकि देश की बेटियां मजबूत बन सके ।झारखंड प्रदेश चेयरमैन स्मिता गिरी का मानना है कि बेटियां देश का भविष्य और देश का आईना होती हैं। बेटी किसी एक परिवार की बेटी नहीं होती बल्कि बेटी समाज की बेटी होती है। अतः सबों  की नैतिक जिम्मेदारी बन जाती है कि हम सब अपनी बेटियों को भी इस तरह के प्रशिक्षण करवाएं और इसके अतिरिक्त अन्य परिवारों से भी सभी बेटियों को इस प्रशिक्षण के लिए प्रेरित करें। इस अभियान का नाम "सुरक्षित बेटी सुरक्षित कल" रखा गया है जिसके लिए गाजियाबाद के डीएम राकेश कुमार द्वारा अनुमति भी ले ली गई है। हिंदुस्तानी राष्ट्रीय परिवार के माध्यम से गुजरात के ट्रेनर विनोद कापेड़ और झारखंड गुवा से विशेष प्रशिक्षण प्राप्त हिंदुस्तानी राष्ट्रीय परिवार की राष्ट्रीय महिला ट्रेनर लक्ष्मी कुमारी को उनकी अच्छी सेवाएं समाज के लिए देने के लिए प्रोसाहित की है।

Read more on Newsbrief