Brief By Newsbrief / 1:18 PM on 17 Dec 2021
गिरिडीह : गांजा तस्करी मामले में गिरीडीह पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार करने के साथ साथ लगभग 167.5 केजी गांजा बरामद की है जिसका मूल्य लाखो में बताया जा रहा है। वही पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त एक हाइवा को जब्त किया है। वही तस्करों के पास से दो मोबाइल तथा एक अपाचे बाइक को जब्त किया है।। उक्त बातों की की जानकारी गिरिडीह एसपी अमित रेनू ने गुरुवार को प्रेस वार्ता के दौरान दी उन्होंने बताया कि आगे की कार्रवाई पुलिस टीम द्वारा की जा रही है जल्द ही अन्य तस्कर पुलिस पुलिस के गिरफ्त में होंगे।गांजा तस्करी मामले में बताया गया कि बिरनी पुलिस द्वारा बिरनी थाना क्षेत्र अंतर्गत कर्रा मोड़ के पास वाहन जांच के दौरान आपचे बाइक (JH-10 BG -2340) में सवार दो लोगो को दो व्यक्ति जिसका नाम रोहित साव पिता स्वर्गीय जमुना साव एवं भुनेश्वर गोप पिता स्वर्गीय रमन गोप जो गिरिडीह के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत लेदा गांव के निवासी है , को पकड़ा गया. इन दोनों से पूछताछ के क्रम में पुलिस ने रोहित साहू के पीठ पर टंगे बैग से लगभग 5 केजी गांजा बरामद किया ।गांजा भर आदमी के बाद दोनों से पूछताछ के क्रम में पुलिस के समक्ष दोनों ने कई राज उगले इसके निशानदेही पर मुफस्सिल पुलिस ने लेदा गांव से लगभग 167 - 5 किलो गांजा सहित एक हाइवा ट्रक को जब्त किया। इन दोनों तस्करों के निशानदेही पर अन्य तस्करों की खोज पुलिस द्वारा जारी है. गिरिडीह एसपी अमित रेणु ने बताया कि जांच टीम अपना काम कर रही है जल्द ही अन्य गांजा तस्कर पुलिस के गिरफ्त में होंगे।