Back

गिरिडीह पुलिस को डकैती का मामला सुलझाने में मिली सफलता,6 गिरफ्तार 2की तलाश जारी

Brief By Newsbrief / 10:20 PM on 05 Dec 2021


गिरीडीह :-  18 नवंबर को गिरिडीह शहर में डकैती कांड का उद्भेदन पुलिस ने बड़ी जद्दोजहद के साथ कर लिया है। इस संबंध में प्रेस वार्ता कर गिरिडीह डीएसपी संजय राणा ने बताया कि उक्त घटना के उद्भेदन में पुलिस ने गिरिडीह एसपी के निर्देशानुसार उनके नेतृत्व में एक टीम गठित किया जिसमें नगर थाना प्रभारी रामनारायण चौधरी तकनीकी शाखा थाना प्रभारी पंचम बा सहित अन्य पदाधिकारियों के द्वारा अपराधकर्मियों के संभावित ठिकानों पर छापामारी किया गया।

 उक्त कांड का उद्भेदन करते हुए छापेमारी टीम ने छह अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है जिसमें पलामू के आनंद कुमार महतो, गिरिडीह के संजय विश्वकर्मा ,गिरिडीह के राजकुमार पासवान, धनबाद के भुवनेश्वर बेलदार, गिरिडीह के सुनील साव, पलामू के गोपाल सोनी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

 प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने बताया कि इन अपराधियों के पास से 50 ग्राम का गलाया हुआ सोना, लूटे गए JH10 BL 41 50 नंबर की i10 कार नगदी 1,48,000 रु0 सहित सोने के बने एक कान का रिंग ,नाक का नथिया एक, चांदी का पायल दो, चांदी का कटोरा एक ,चांदी का  तश्तरी एक कृत्रिम जेवर ,8 लूटे गए मोबाइल बरामद किया गया है। 

बताया कि शेष दो अन्य अपराधी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस विभिन्न स्थानों में छापेमारी कर रही है जल्द ही वे पुलिस के हत्थे चढ़े जाएंगे।

Read more on Newsbrief