Brief By Newsbrief / 4:56 AM on 08 Dec 2021
गिरिडीह : झामुमो प्रखंड कमेटी का पुनर्गठन मंगलवार को पार्टी कार्यालय में पूर्व विधायक निजामुद्दीन अंसारी के उपस्थिति में किया गया। कमेटी के पुनर्गठन से पहले एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में प्रखंड अध्यक्ष का दो उम्मीदवार होने पर चुनाव कराया गया। जिसमें अजय सिंह को 34 और विनय सिन्हा को 10 वोट प्राप्त हुआ। इसपर अजय सिंह को 14 वोट से विजय घोषित किए गए। वहीं सर्वसम्मति से मो सहाबुद्दीन को सचिव, अनिरुद्ध उपाध्याय को उपाध्यक्ष, मो जसीम उद्दीन को कोषाध्यक्ष एवं जंतुल फिरदोस को मीडिया प्रभारी बनाया गया। पूर्व विधायक निजामुद्दीन अंसारी ने नवनिर्वाचित सदस्यों को संगठन आगे बढ़ाने पर बल दिया। कहा कि पार्टी के निर्देश पर पूरे राज्यभर में प्रखंड कमेटी का पुनर्गठन किया जा रहा है। इसी के आलोक में मंगलवार को गावां में किया गया है। कहा कि बाद में पंचायत स्तर पर भी कमेटी का विस्तार किया जाएगा। पूर्व विधायक ने कार्यकर्ताओं को क्षेत्र में व्याप्त समस्याओं को संबंधित विभाग से बात कर निराकरण करने का निर्देश दिया। कहा कि कार्यकर्ता राज्य सरकार द्वारा आम लोगों के हित में चलाई जा रही है जनकल्याणकारी योजनाओं से लोगों को जोड़े व सीधा लाभ दिलाने का काम करें। यहां के स्थानीय सांसद और विधायक को जनसमस्याओं से कोई लेना देना नहीं है।
मौके पर जिला उपाध्यक्ष सफीक अंसारी, विनय सिन्हा, एजाज़ अहमद, सोनू कुमार, प्रदीप सिंह, कैलाश सिंह, भोला मोदी, पंकज सिंह, जयदेव सिंह, मंसूर आलम, मंजूर आलम व शिव नारायण राउत समेत कई उपस्थित थे।