Brief By Newsbrief / 7:27 PM on 10 Dec 2021
गुमला जिला के कई इलाकों में इन दिनों नक्सलियों की सक्रियता काफी बढ़ी हुई है जिसको लेकर पुलिस काफी परेशान नजर आ रही है। जिला के कुरुमगढ़ के इलाके में लगातार नक्सली पुलिस के खिलाफ कुछ ना कुछ करने को लेकर सक्रिय नजर आ रहे है। बिगत दिनों नक्सलियों द्वारा कुरुमगढ़ में बन रहे नए थाना भवन को बिस्फोट कर उड़ा दिया गया वहीं कल 09 दिसंबर को पुलिस व नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई वही बीती रात सूचना मिल रही है कि गुरूमगढ़ के जंगली इलाके में नक्सलियों द्वारा लगाया गया तीन लैंड माईनस का विस्फोट हुआ है उसमें किसी के हताहत होने की सूचना तो नही है लेकिन लगातार इलाके में नक्सलियों की बढ़ती गतिविधि को लेकर पुलिस भी पूरी तरह से अलर्ट मूड में है। पुलिस लगातार जंगली इलाके में अभियान चला रही है ताकि नक्सली अपनी किसी गलत मनसूबे में कामयाब ना हो सके। हालांकि पूरे मामले को लेकर कोई पदाधिकारी कुछ बोलने से परहेज करता हुआ नजर आ रहा है।