Brief By Newsbrief / 10:41 PM on 29 Nov 2021
राजमहल कोल परियोजना लालमटिया क्षेत्र के ECL लोडिंग पॉइंट में दो बच्चों और एक महिला की दबने की खबर है. दोनों बच्चों को निकाल लिया गया है जबकि महिला की कोयला चुनने के दौरान मौत हो चुकी है . जिसको लेकर लोग काफी आक्रोशित हैं. मौके पर ललमटिया थाना प्रभारी ललित पांडे पहुंच कर मामले का जायजा लिए . बता दें कि यह पहली घटना नहीं है इस तरह की घटना पहले भी हो चुकी है। दरअसल कोयले के उत्खनन के पश्चात जो मिट्टी के अवशेष बचते हैं या फिर डंप एरिया में कोयला चुनने स्थानीय लोग जाते हैं और भूधसान के शिकार होते रहते हैं।या।अमूमन स्थानीय लोग या ecl प्रबंधन ऐसी घटनाओं को छिपाने का प्रयास करते हैं और चोरी चुपके अपनी गलतियों पर पर्दा डालने को ecl भी कुछ रकम मृतकों को देकर चुप करवा देती हैं।मगर जब मीडिया में बातें उजागर होती है तो जानकारी बाहर आती है।
सोमवार को भी ऐसा ही हुआ।ललमटिया थाना क्षेत्र के बागजोरी के दो बच्चे और एक महिला खदान डंप एरिया से कोयला चुन रही थी तभी मिट्टी का मलबा उनपर गिरा और तीनों दब गए।दो नाबालिगों को तो बचा लिया गया मगर महिला की मौत हो गयी।ललमटिया थाना की पुलिस शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाई में जुट गई है।