Back

गोड्डा ज़िला के राजाभिट्टा थाना क्षेत्र में मॉब लिन्चिंग में एक युवक की हत्या

Brief By Newsbrief / 11:40 PM on 29 Oct 2021


गोड्डा जिला के राजाभिट्टा थाना क्षेत्र मे फिर से मॉब लिन्चिंग की घटना हुई। इस घटना में एक युवक को अपनी जान गंवानी पड़ी।मृतक का नाम मुन्ना पहाड़िया है। मुन्ना शिला मरान्डी तथा सुनील मांझी की बेटी से विवाह करना चाहता था परंतु परिजनों ने इस रिश्ते से इंकार कर दिया था। गुस्से में मुन्ना ने शिला पर जानलेवा हमला कर दिया। उसे मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया।प्रतिकृया स्वरूप ग्रामीणों ने मुन्ना को पीट पीट कर मार डाला। घायल शिला का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है । 

Read more on Newsbrief