Brief By Newsbrief / 11:37 PM on 09 Dec 2021
दुमका एसीबी की टीम ने आज गुरुवार को जामा अंचल के राजस्व उपनिरीक्षक विभास तिवारी को ₹8000 रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आवेदक चेतन पुजहर के आवेदन पर एसीबी की टीम ने यह कार्यवाही की। गिरफ्तारी के बाद विभास तिवारी को दुमका एसीबी कार्यालय लाया गया जहां कागजी प्रक्रिया पूरी कर उसे जेल भेज दिया गया।
दरअसल चेतन पुजहर का जमीन संबंधित एक विवाद दुमका एसडीओ कोर्ट में चल रहा है। एसडीओ कोर्ट द्वारा जामा अंचलाधिकारी से जमीन संबंधित जांच प्रतिवेदन की मांग की गई थी। सीओ द्वारा इसका जिम्मा राजस्व उपनिरीक्षक विभास तिवारी को दिया गया। 1 वर्ष बीत गए लेकिन राजस्व उपनिरीक्षक द्वारा उक्त जमीन की जांच नहीं की गई। अंत में आवेदक चेतन पुजहर से ₹8000 रिश्वत की मांग की गई। चेतन रिश्वत देना नहीं चाहता था इसलिए उसने इसकी लिखित शिकायत दुमका एसीबी कार्यालय में की। शिकायत मिलने के बाद एसीबी की टीम ने अपने स्तर से भी मामले की जांच की और जब लगा कि मामला सही है तो उसने जाल बिछाया जिसमें आज विभास तिवारी ₹8000 रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार हो गए।