Brief By Newsbrief / 5:22 PM on 15 Nov 2021
गिरिडीह में डुमरी के इंडियन बैंक सुइयाडीह की शाखा में देर रात आग लग गई। फिलहाल आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। घटना निमियाघाट थाना क्षेत्र की है। आपको बता दें कि इंडियन बैंक सुइयाडीह शाखा से आस पड़ोस के लोगों ने धुआं निकलते देखा। जिसके बाद यह खबर जंगल में आग की तरह फैल गई और घटना की जानकारी बैंक कर्मी को दी गई। जिसके बाद बैंक कर्मी ने आकर देखा तो बैंक से आग की लपटें निकल रही थी। जिसके बाद आनन-फानन में खिड़की एवं दरवाजों को खोल दिया गया हालांकि आग इतनी तेज लगी हुई थी इसे बुझाना काफी मुश्किल था। इसकी जानकारी गिरिडीह दमकल विभाग को दी गई। जिसके बाद दमकल विभाग ने पहुंच कर घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फिलहाल बैंक में हुए नुकसान का पता नहीं चल पाया है ।बैंक कर्मी शॉर्ट सर्किट होने से आग लगने की बात बता रहे हैं साथ हीं लाखों रुपए के नुकसान होने की आशंका जता रहे हैं। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गयाहै ।