Brief By Newsbrief / 8:34 PM on 24 Oct 2021
चतरा की सदर थाना पुलिस ने शहर में सक्रिय ड्रग पेडलरों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की है। एसपी राकेश रंजन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर एसडीपीओ अविनाश कुमार के नेतृत्व में गठित विशेष छापामारी दल ने तस्करों को गिरफ्तार किया है। दोनों तस्करों की गिरफ्तारी शहर के महुआ चौक और कठौतिया इलाके से हुई है। गिरफ्तार तस्करों के पास से पुलिस ने 15 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया है। सदर थाना में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसडीपीओ ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि मोहम्मद काशिफ व मोहम्मद अमजद ब्राउन शुगर की खरीद बिक्री की फिराक में जुटे हैं। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम बनाकर छापामारी अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान ही कब्रिस्तान मस्जिद चिरैयाटांड़ के समीप छापामारी की गई। जहां से दोनों तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार तस्करों को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।