Back

चाकू का भय दिखा नाबालिग के साथ किया बलात्कार,पुलिस तफ्तीश मे जुटी

Brief By Newsbrief / 4:56 PM on 07 Dec 2021


 

गिरिडीह :-डुमरी के निमियाघाट थाना क्षेत्र में एक नाबालिग युवती के साथ बलात्कार करने का मामला सामने आया है। घटना बीते 28 नवंबर की है। बताया जाता है कि यूवती की मां अयोध्या गई हुई थी और पिता बाहर में रहकर काम करते हैं,लड़की घर पर दो बच्चों के साथ अकेली थी तभी रात के 11 बजे वह शौच के लिए आंगन में निकली तो गांव का ही एक मुस्लिम युवक पहले से ही घात लगा कर बैठा था जो युवती को चाकू की नोक पर बलात्कार की घटना को अंजाम दिया। वहीं घटना के बाद युवक ने हल्ला करने पर परिवार के सदस्यों को जान से मारने की धमकी दी,लेकिन जब घटना की जानकारी गांव वालों को हुई तो गांव के लोग पंचायती करने में जुट गए लेकिन जब पंचायती में बात नहीं बनी तो आज युवती ने निमियाघाट थाने में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है वही कल युवती को मेडिकल जांच और 164 के बयान के लिए गिरिडीह भेजा जाएगा।

 

 

 

Read more on Newsbrief