Back

बोरियो में आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत जन समस्याओं के निपटारे के साथ वृद्धों के बीच किया गया कंबल वितरण

Brief By Newsbrief / 11:28 PM on 20 Dec 2021


 

 

बोरियो। आपके अधिकार आपके सरकार आपके द्वार कार्यक्रम  प्रखंड के मोतीपहाड़ी पंचायत में सोमवार को हुआ।  कार्यक्रम का उद्घाटन  बीडीओ टुडू दिलीप, सीओ महेन्द्र मांझी, प्रमुख मंडल मरांडी, सीएचसी के  डॉ. विवेक भारती ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। मौके पर  शिक्षा विभाग,  आईसीडीएस, मनरेगा, ई- श्रम पोर्टल में निबंधन, सामाजिक सुरक्षा पेंशन विभाग, समाज कल्याण विभाग, पीएम आवास योजना, स्वास्थ्य विभाग, कृषि विभाग, विद्युत विभाग  समेत कई स्टॉल लगाए गए थे।  कार्यक्रम के माध्यम से आम जनता की विभिन्न समस्याओं के सदर्भ में शिकायत एवं,आवेदन लिया गया। कार्यक्रम  के दौरान 160 वृद्धों के बीच कंबल का वितरण किया गया। मौके पर एसबीआई के शाखा प्रबंधक संजय कुमार चौधरी,  एमओ राम स्वारथ पासवान, बीटीएम राजदेव सिंह, शिक्षा विभाग के बीपीओ मनीष कुमार, मो. खालिद हुसेन, बीआरपी आशुतोष कुमार, पीएम आवास प्रखंड समन्वयक मनीष रंजन, सीआई मो. फारूख, अमीन राजेश ठाकुर आदि थे।

Read more on Newsbrief