Brief By Newsbrief / 11:14 AM on 18 Nov 2021
बोकारो जिले के तेनुघाट स्थित भारत माता मंदिर के समीप से चार अपराधियों ने फिरौती के उद्देश्य से अपहृत छप्पर गढ़ा निवासी धर्मेंद्र को दिन के लगभग 11:00 बजे अपहरण कर लिया,एवं उसे तेनुघाट दो नम्बर स्थित एक झोपड़ी नुमा घर मे ले जाकर बंद कर दिया।इसके बाद अपहरणकर्ताओं ने अपहृत धर्मेंद्र के मोबाइल से उसके पिता को फोन करके फिरौती की मांग किया। इस मामले में तेनुघाट पुलिस ने ततपरता दिखाते हुए चार घण्टे के अंदर ही अपहरणकर्ताओं को धर-दबौचते हुए अपहृत धर्मेंद्र को छुड़ाया।
इस संबंध में बेरमो डीएसपी सतीशचंद्र झा ने बताया कि छप्पर गढ़ा निवासी जय लाल करमाली का पुत्र धर्मेंद्र प्रतिदिन अपनी मोटरसाइकिल से गोमिया डांस क्लास के लिए जाया करता था। मंगलवार को प्रतिदिन की भांति धर्मेंद्र डांस क्लास के लिए निकला,तभी भारत माता मंदिर के पास 4 लोगो ने इशारा करके उसे रुकने को कहा। जिसमें धर्मेंद्र का एक परिचित था, परिचित को देखते हैं धर्मेंद्र मोटरसाइकिल को रोका। मोटरसाइकिल रुकते ही चारों लोगों ने उसे घेरकर मंदिर के नजदीक बने झोपड़ी में ले गए, एवं उसके हाथ पैर एवं मुंह को बांध दिया। अपहरणकर्ताओं ने वहीं से धर्मेंद्र के मोबाइल से उसके पिता जयलाल को फोन लगाकर फिरौती की मांग की ।उसके पिता को लगा कि कोई मजाक कर रहा है,एवं वह अपना काम निपटाने लगा। काम निपटाने के बाद पुनः अपने पुत्र के मोबाइल नंबर पर फोन लगाया परंतु पुत्र का मोबाइल बंद आने लगा। जय लाल ने इसकी सूचना तेनुघाट ओपी प्रभारी प्रशांत कुमार सिंह को दी।ओपी प्रभारी ने अपने वरीय पदाधिकारी को इसकी सूचना दी तथा मामले में सन्हा दर्ज किया। ओपी प्रभारी के सूचना के उपरांत वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर अपहृत धर्मेंद्र के मोबाइल को सर्विलांस पर डाला एवं अपने गुप्तचरो को भी लगाया।गुप्तचरों के द्वारा दिये गए सूचना पर पुलिस ने एक झोपड़ी नुमा घर मे छापेमारी करते हुए चार अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार करते हुए अपहृत धर्मेंद्र को छुड़ाया। गिरफ्तार किए गए अपराधियों से पूछताछ के बाद यह बात सामने आई कि अपहृत धर्मेंद्र के पिता सीसीएल से रिटायर किए थे।इसलिए फिरौती के लिए धर्मेंद्र का अपहरण किया गया था। अपहरणकर्ता के निशानदेही पर धर्मेंद्र का मोटरसाइकिल, जिसके पार्ट पुर्जे अलग अलग थे,एवं धर्मेंद्र का बैग, 3 मोबाइल, चाकू,सेलो टेप,रस्सी, लाल रंग का कपड़ा सहित दो मोटरसाइकिल को जब्त किया गया