Back

बिहार में बढ़ा बसों का किराया, करीब 20 फीसदी तक इजाफा, जान लीजिए अलग-अलग रूट पर नया भाड़ा

Brief By The Times of India / 12:11 AM on 16 Dec 2021


एक ओर पहले से ही महंगाई की मार से लोग परेशान हैं, इस बीच बस का किराया बढ़ने से यात्रियों की जेब पर सीधा असर होगा। करीब तीन साल से बस किराये में बढ़ोतरी नहीं की गई थी। हालांकि, काफी समय से इसे बढ़ाने की मांग हो रही थी। पटना से समस्तीपुर के बीच यात्रियों को अब 155 रुपये देने होंगे। पटना से छपरा जाने वाले यात्रियों को 116 रुपये किराया देना होगा। इसी तरह से लगभग हर रूट पर किराये में बढ़ोतरी का असर यात्रियों पर होगा। 

Read more on The Times of India