Back

कैमूर में चलती कार में लगी आग, पानी में डुबोई गई गाड़ी से शराब बरामद; तस्करों के फरार होने की चर्चा

Brief By Twitter X / 4:00 PM on 03 Nov 2026


बिहार के कैमूर जिले में मोहनिया थाना क्षेत्र के दसौती गांव के पास मंगलवार को चलती कार में अचानक आग लग गई. घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई. कार को सड़क किनारे पानी से भरे गड्ढे में डुबो दिया गया.

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कार में अवैध शराब की खेप होने की बात सामने आई है. पकड़े जाने के डर से कार सवारों के वाहन छोड़कर फरार होने की खबर है. घटना की सूचना मिलने पर मोहनिया पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से कार को बाहर निकालने का प्रयास किया.

इस दौरान कार से शराब के पैकेट पानी में तैरने लगे. मौके पर मौजूद कुछ लोगों द्वारा शराब के पैकेट उठाने की भी खबर सामने आई है.

पुलिस ने कार और बरामद शराब को जब्त कर मोहनिया थाने ले जाने की जानकारी दी है. मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. पुलिस कार सवारों और शराब की खेप से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने में जुटी है.

Read more on Twitter X


Mausam CE