Brief By The News Post / 2:42 PM on 03 Nov 2026
बिहार में दो निर्दलीय एमएलसी के भाजपा में शामिल होने पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि किसी दल को समर्थन देना व्यक्तिगत मामला है, लेकिन इसके कानूनी पहलुओं पर विचार जरूरी है. उन्होंने कहा कि गठबंधन के एक दल के खिलाफ चुनाव लड़कर उसी गठबंधन के दूसरे दल का समर्थन करना नैतिकता के लिहाज से उचित नहीं है. यदि इसमें कोई कानूनी बाधा है, तो यह निश्चित रूप से चिंता का विषय है.