Brief By The News Post / 5:42 PM on 02 Nov 2026
बिहार के मधुबनी जिले के पसटन गांव में आर्केस्ट्रा कार्यक्रम के दौरान गाना बदलने को लेकर हुए विवाद में 26 वर्षीय शिवम कुमार साहू को गोली मार दी गई. गोली उसके गले में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां से डॉक्टरों ने DMCH दरभंगा रेफर कर दिया. सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है. आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.