Brief By Bhaskar.com / 3:51 PM on 02 Nov 2026
बिहार के मोकामा विधायक अनंत सिंह की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं. जदयू ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में उन्हें छह साल के लिए निष्कासित करने के बाद विधानसभा सदस्यता समाप्त करने की मांग की है. पार्टी ने विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार को शिकायत और दस्तावेज सौंपे हैं. अब इस मामले में विधानसभा की ओर से अनंत सिंह को नोटिस जारी किया गया है. जवाब के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी.