Back

डोगरी साहित्य की बुलंद आवाज खामोश, वेद राही ने 93 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Brief By Newsbrief / 3:08 PM on 02 Nov 2026


ठाणे: दिग्गज डोगरी साहित्यकार, पटकथा लेखक और फिल्म निर्देशक वेद राही का 93 वर्ष की उम्र में निधन हो गया. उन्होंने रविवार सुबह महाराष्ट्र के ठाणे जिले में अपने आवास पर अंतिम सांस ली. रविवार दोपहर कोपरी श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया. उनके परिवार में दो बेटियां गीतांजलि और पूनम हैं.

वेद राही आधुनिक डोगरी साहित्य के प्रमुख नामों में शामिल थे. उनके कहानी संग्रह ‘आले’ को 1983 में साहित्य अकादमी पुरस्कार मिला था. वर्ष 2024 में उन्हें साहित्य अकादमी की प्रतिष्ठित फेलोशिप से सम्मानित किया गया. उनके निधन पर साहित्य अकादमी ने श्रद्धांजलि देते हुए इसे भारतीय साहित्य, हिंदी सिनेमा और जम्मू-कश्मीर की सांस्कृतिक विरासत के लिए अपूरणीय क्षति बताया.

साहित्य के साथ उन्होंने फिल्मों और टेलीविजन में भी उल्लेखनीय योगदान दिया. उन्होंने ‘ये रात फिर न आएगी’, ‘आप आए बहार आई’ और ‘बेईमान’ जैसी फिल्मों के लिए लेखन किया. ‘प्रेम पर्वत’, ‘काली घटा’ और ‘वीर सावरकर’ का निर्देशन भी किया. दूरदर्शन के लोकप्रिय धारावाहिक ‘गुल गुलशन गुलफाम’ के लिए उन्हें खास पहचान मिली.

Read more on Newsbrief


Mausam CE