Brief By Livehindustan.com / 12:06 PM on 17 Oct 2026
बिहार में सुबह और शाम गुलाबी ठंड का एहसास होने लगा है, जबकि दिन में गर्मी बरकरार है. शनिवार, 17 अक्टूबर को राज्यभर में मौसम साफ रहने का अनुमान है. मौसम विभाग ने किसी भी जिले में बारिश, आंधी या वज्रपात का अलर्ट जारी नहीं किया है. पटना समेत कई जिलों में सुबह हल्का कुहासा छा सकता है. 21 अक्टूबर तक मौसम सामान्य रहने की संभावना है, जिससे दुर्गा पूजा घूमने वालों को राहत मिलेगी.
Read more on Livehindustan.com