Brief By The News Post / 2:12 PM on 16 Oct 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर में एक मोमबत्ती फैक्ट्री में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई. इस हादसे में फैक्ट्री संचालक के झुलसने की खबर है. आग लगने के बाद स्थानीय लोगों ने बचाव की कोशिश की. सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि घटनास्थल से महज आधा किलोमीटर दूर होने के बावजूद दमकल की टीम को पहुंचने में करीब 30 मिनट लग गए. आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है.