Back

फार्मेसी काउंसिल: प्रशांत पांडे की नियुक्ति पर हाईकोर्ट में सरकार का दोहरा शपत पत्र

Brief By Newsbrief / 10:53 AM on 16 Oct 2026


रांची: झारखंड फार्मेसी काउंसिल के रजिस्ट्रार सह सचिव पद पर प्रशांत पांडे की नियुक्ति को लेकर राज्य सरकार के दो शपथ पत्रों में अलग-अलग दलीलें सामने आई हैं. दोनों शपथ पत्र स्वास्थ्य विभाग की उप सचिव संध्या मुंडू ने अलग-अलग याचिकाओं में दाखिल किए हैं.  मामला फिलहाल झारखंड हाईकोर्ट में विचाराधीन है. 

प्रशांत पांडे ने पद से हटाए जाने के खिलाफ याचिका (6423/2026) दायर की है। इस मामले में सरकार ने कहा कि 14 अक्टूबर 2024 को उनकी नियुक्ति औपबंधिक रूप से छह महीने के लिए की गई थी.  विभाग ने अनियमितताओं की शिकायतों का हवाला देते हुए बताया कि 17 अगस्त 2026 को रंजीत चौधरी को कार्यकारी व्यवस्था के तहत रजिस्ट्रार सह सचिव नियुक्त किया गया. 

वहीं, गुलाम सरवर बनाम राज्य सरकार (6792/2025) मामले में सरकार ने कहा कि छह महीने की अवधि समाप्त होने से प्रशांत पांडे का प्रभार स्वतः समाप्त नहीं होता.  इस याचिका में फार्मेसी काउंसिल का चुनाव कराने और रजिस्ट्रार पद पर नियमित नियुक्ति की मांग की गई है. 

नियुक्ति और कथित अनियमितताओं का मुद्दा पहले विधानसभा में भी उठ चुका है.  अब दोनों मामलों में सरकार के अलग-अलग पक्ष चर्चा में हैं. 

Read more on Newsbrief


Mausam CE