Brief By The News Post / 10:30 AM on 14 Oct 2026
पटना : बिहार की राजधानी पटना में बुधवार सुबह फतुहा बाईपास फोरलेन के पास पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई. पुलिस की गोली से कथित डकैत गिरोह का सरगना शुभम उर्फ झामु घायल हो गया. उसे इलाज के लिए पीएमसीएच भेजा गया है. पुलिस के मुताबिक, शुभम डकैती की वारदात को अंजाम देने पहुंचा था. उसके खिलाफ आधा दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं. गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में छापेमारी जारी है.