Brief By Newsbrief / 7:30 PM on 13 Oct 2026
हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता अशोक कुमार की 115वीं जयंती पर उनके शानदार फिल्मी सफर और जिंदगी से जुड़े दिलचस्प किस्से याद किए जा रहे हैं. 13 अक्टूबर 1911 को जन्मे अशोक कुमार का असली नाम कुमुदलाल गांगुली था. ‘दादामुनि’ के नाम से मशहूर अभिनेता ने अपने अभिनय से हिंदी सिनेमा में अलग पहचान बनाई.
अशोक कुमार के पिता चाहते थे कि वह वकालत करें, लेकिन पढ़ाई में असफल होने के बाद वह मुंबई में अपनी बड़ी बहन के घर चले गए. यहां उनके जीजा की मदद से उन्हें बॉम्बे टॉकीज में लैबोरेटरी असिस्टेंट की नौकरी मिली, जहां उन्हें 75 रुपये महीने मिलते थे. इसी दौरान उनकी किस्मत बदली और वह फिल्मों में आ गए.
फिल्म ‘जीवन नैया’ से अभिनय की दुनिया में कदम रखने वाले अशोक कुमार ने ‘अछूत कन्या’, ‘किस्मत’, ‘महल’ और ‘चलती का नाम गाड़ी’ जैसी फिल्मों में यादगार भूमिकाएं निभाईं. 1943 में आई ‘किस्मत’ में उनके एंटी-हीरो किरदार ने उन्हें नई पहचान दी.
उनके जीवन का सबसे दुखद प्रसंग 13 अक्टूबर 1987 का रहा, जब उनके 76वें जन्मदिन पर छोटे भाई किशोर कुमार के निधन की खबर आई. इस सदमे के बाद उन्होंने जन्मदिन मनाना छोड़ दिया . वर्ष 2001 में 90 वर्ष की उम्र में उनका निधन हो गया.