Brief By The News Post / 2:22 PM on 13 Oct 2026
भागलपुर : बिहार के भागलपुर स्थित शिवनारायणपुर रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन से मोबाइल छीनने की कोशिश कर रहे झपट्टामार को यात्रियों ने पकड़ लिया. चोर का हाथ पकड़े रहने के दौरान ट्रेन चल पड़ी, जिससे वह प्लेटफॉर्म पर दूर तक घिसटता चला गया. प्लेटफॉर्म खत्म होने से पहले यात्रियों ने उसका हाथ छोड़ दिया, जिससे वह नीचे गिरकर घायल हो गया. बाद में सुरक्षाकर्मियों ने उसे पकड़कर इलाज के लिए पहुंचाया. घटना का वीडियो वायरल है.