Brief By The News Post / 3:10 PM on 12 Oct 2026
मेरठ : उत्तर प्रदेश के मेरठ में पति के दूसरी महिला से संबंध होने के शक में पत्नी शबनम पर पति नदीम के प्राइवेट पार्ट पर चाकू से हमला करने का आरोप लगा है. बताया जा रहा है कि 8 अक्टूबर की रात शबनम ने नदीम को नशीली कॉफी पिलाकर बेहोश किया और वारदात को अंजाम दिया. नदीम के मुताबिक, पत्नी कहती थी, 'तुझे किसी का नहीं होने दूंगी.' पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लिया है.