Back

नवादा में रेलवे ट्रैक पर महिला का रील बनाने का वीडियो वायरल, RPF ने शुरू की जांच

Brief By The News Post / 1:23 PM on 10 Oct 2026


पटना: बिहार के नवादा में रेलवे ट्रैक पर खड़ी होकर रील बनाती महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में महिला कथित तौर पर किसी से नहीं डरने की बात कहती सुनाई देती है. मामले का संज्ञान लेते हुए रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने जांच शुरू कर दी है. महिला की पहचान और इंस्टाग्राम अकाउंट की पड़ताल की जा रही है. रेलवे ट्रैक पर रील बनाने से सुरक्षा पर सवाल उठे हैं.

Read more on The News Post