Back

इंदिरा एकादशी पर न करें ये 5 काम, वरना नाराज हो सकते हैं भगवान विष्णु और पितर!

Brief By The News Post / 4:42 PM on 05 Oct 2026


 इंदिरा एकादशी 6 अक्टूबर को मनाई जाएगी. पितरों को समर्पित इस एकादशी पर भगवान विष्णु की पूजा और व्रत का विशेष महत्व है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन चावल, मांसाहार और शराब का सेवन नहीं करना चाहिए. बाल-नाखून काटने, तेल मालिश और पान खाने से भी बचें. एकादशी पर तुलसी के पत्ते न तोड़ें, बल्कि पहले से रखे पत्तों को भगवान विष्णु को अर्पित करें. साथ ही पितरों का स्मरण कर दान-पुण्य करें.

Read more on The News Post