Brief By jagran / 4:54 PM on 03 Oct 2026
चंडी (नालंदा). चंडी थाना क्षेत्र के भटन्ना बिगहा में शनिवार को रास्ता विवाद में सुरेंद्र यादव को गोली मार दी गई. वे चौकीदार सिकंदर यादव के भतीजे हैं. पेट में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल सुरेंद्र को बिहारशरीफ जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. बताया गया कि सुरेंद्र और मुकेश यादव के बीच रास्ते को लेकर पुराना विवाद था. विवाद बढ़ने पर सुरेंद्र को कट्टा सटाकर गोली मारी गई.