Back

जब्त शराब से सैनिटाइजर बनाएं सरकार, जीतन राम मांझी ने दिया सुझाव

Brief By jagran / 4:49 PM on 03 Oct 2026


पटना में केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने बिहार सरकार को जब्त शराब के इस्तेमाल का सुझाव दिया. उन्होंने कहा कि शराब नष्ट करने के बजाय उसे एकत्र कर सैनिटाइजर या अन्य उपयोगी उत्पाद बनाने में इस्तेमाल किया जा सकता है. इससे जब्त शराब की बर्बादी रुकेगी और सरकार को आर्थिक लाभ भी मिल सकता है. मांझी पहले भी शराबबंदी कानून के क्रियान्वयन की समीक्षा की मांग करते रहे हैं. शनिवार को उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में यह बात कही.

Read more on jagran