Back

पुनपुन नदी घाट पर उमड़ी पिंडदानियों की भीड़, गयाजी से पहले किया तर्पण

Brief By jagran / 4:46 PM on 03 Oct 2026


औरंगाबाद के बारुण थाना क्षेत्र स्थित सिरिस गांव के पास पुनपुन नदी घाट पर शनिवार को पिंडदानियों की भीड़ उमड़ी. गयाजी में पिंडदान से पहले पुनपुन नदी में प्रथम पिंडदान करने की प्राचीन परंपरा है. इसी मान्यता के तहत देश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने अपने पूर्वजों का पिंडदान और तर्पण किया. उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों से आए पिंडदानी यहां पूजा-अर्चना के बाद गयाजी के लिए रवाना हुए.

Read more on jagran