Back

दरभंगा में 16 वर्षीय किशोरी का शव बरामद, जीजा फरार

Brief By jagran / 3:33 PM on 03 Oct 2026


दरभंगा के पतोर थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार देर शाम 16 वर्षीय किशोरी का शव संदिग्ध स्थिति में कमरे से बरामद हुआ. शव छत में लगे बांस के बल्ले से दुपट्टे के सहारे लटका मिला. किशोरी अपनी बुआ के घर रह रही थी. घटना के बाद उसकी मंझली बहन का पति राहुल यादव फरार है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस राहुल की तलाश कर रही है.

Read more on jagran