Brief By The News Post / 2:51 PM on 03 Oct 2026
गया के महकार गांव में केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के जन्मदिन पर कई कार्यक्रम हुए. पूर्वजों को याद कर मांझी भावुक हो गए. उन्होंने UCC को राष्ट्रीय हित से जोड़ते हुए भ्रम दूर करने की बात कही. SIR को मतदाता सूची के सत्यापन की प्रक्रिया बताया. बिहार की कानून-व्यवस्था पर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई का उल्लेख किया. जब्त शराब से सैनिटाइजर बनाने का सुझाव दिया. उन्होंने सरकार, समाज और राजनीतिक दलों से विकास में सहयोग की अपील की.